PAK Women vs SL Women शारजाह के स्टेडियम में कहर बनकर बरसी फातिमा सना, ICC Women T20 World Cup 2024 पाकिस्तान और श्रीलंका

Share This Post

PAK Women vs SL Women: ICC Women T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान के महिला टी20 विश्व कप में श्रीलंका को 31 रन से हराया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 116 रन बना कर ऑल आउट हो गया। पाकिस्तानी स्पिनरों बॉलर के अच्छे बॉलिंग से श्रीलंका को 85 रनों पर ऑल आउट कर दिया। कप्तान फातिमा सना के बेहतरीन परफॉरमेंस ने 30 रन बनाए और 2 विकेट चटकाए।

शारजाह के स्टेडियम में कहर बनकर बरसी फातिमा सना

कप्तान फातिमा सना के ऑलराउंड खेल और स्पिनरों के उमदा प्रदर्शन से पाकिस्तान ने श्रीलंका को गुरुवार को 31 रन से धूल चटा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने महिला टी20 विश्व कप में अपने खेल का शानदार शुरुवात किया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरे 20 ओवर में 116 रन पर ऑल
ऑल आउट हो गया। लेकिन उसके स्पिनरों ने श्रीलंका के लिए बहुत बड़ा स्कोर बना दिया जिससे श्रीलंका की टीम नौ विकेट पर सिर्फ 85 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान की टीम अगर तिहरे अंक में पहुंच सकी तो उसका पूरा क्रेडिट कप्तान फातिमा सना को जाता है। जिन्होंने 20 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। मध्यम गति से गेंदबाजी करने वाली फातिमा ने इसके बाद 10 रन देकर 2 wicket भी चटकाए। बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल उनकी सबसे अच्छा गेंदबाजी रही। उन्होंने 4 Over में 17 रन देकर 3 Wicket लिए और बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू 15 रन देकर 2 Wicket और ऑफ स्पिनर अमाइमा सोहेल 17 रन देकर 2 Wicket चटकाए। जिससे पाकिस्तान के गेंद बाज़ों का अहम भूमिका रहा।

आगे पढ़े: ICC World Cup and T-20 Cricket World cup Winners list 1975 to 2024: क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम और हिस्ट्री

श्रीलंका के स्पिनर्स बॉलरों ने भी किया बहुत अच्छा प्रदर्शन

इससे पहले श्रीलंका की स्पिनरों ने भी मुनासिब परिस्थितियों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से बाएं हाथ की स्पिनर सुगंधिका कुमारी 19 रन देकर 3 विकेट चटकाकर पहला स्थान मिला, और ऑफ़ स्पिनर चमारी अटापट्टू ने 18 रन देकर 3 Wicket, और दूसरी स्थान पर मध्यम गति की गेंदबाज उदेशिका प्रबोधिनी 20 रन देकर 3 Wicket चटकाए और निचले बैट्समन को समेटने में खास भूमिका निभाई। कप्तान अटापट्टू हालांकि बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं कर पाई और केवल छह रन बनाकर पेवेलियन की ओर लौट गई।

पावरप्ले में श्रीलंका ने बनाए 26 रन जो 5 ओवर खेला जाता है

श्रीलंका ने पावर प्ले में 26 रन बनाए और इस बीच हर्षिता समरविक्रमा का विकेट भी गंवा दिया। अमाइमा सोहेल ने उन्हें बोल्ड करने के बाद नई बल्लेबाज हंसिका परेरा को भी अपनी विकेट गवानी पड़ी। श्रीलंका की टीम 10 ओवर के बाद तीन विकेट पर 44 रन बनाकर जददो जहद कर रही थी। सलामी बल्लेबाज विष्पी गुणरत्ने ने 13वें ओवर तक एक साइड संभालकर रखा। लेकिन वह तेजी से रन नहीं बना पाई जिससे पुरे टीम पर दबाव बढ़ाता गया। उन्होंने 34 गेंद पर 20 रन बनाए। जिसमें एक चौका शामिल है। नीलाक्षी डिसिल्वा श्रीलंका की तरफ से दूसरे अंक में पहुंचने वाली दूसरी बल्लेबाज थी।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

सबसे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए आयी पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज़ के सामने शुरू से ही संघर्ष करना पड़ रहा था। श्रीलंका के गेंद बाज़ पावरप्ले में ही शुरुवाती के तीनों बल्लेबाज गुल फिरोजा, मुनीबा अली और सिदरा अमीन के विकेट चटका दिए। इस बीच धीरे धीरे पाकिस्तान ने 32 रन बना दिए। एक्सपीरियंस निदा डार ने अमाइमा सोहेल के साथ मिलकर पारी संवारने का कोशिश किया। लेकिन इनके बीच चौथे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी टूटने के बाद पाकिस्तान का मध्यक्रम लड़खड़ा ने लग गए। ऐसे में फातिमा सना ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। जो की एक कप्तानी पारी के तौर पर साबित किया। उन्होंने दूसरी ओर से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद कुछ करारे शॉट लगाकर पाकिस्तान को एक अच्छा स्कोर तक पहुंचाया। फातिमा ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

Related Posts

Election Commission of India की भूमिका किया है। यहाँ पर जानते है।

Election Commission of India का काम भारत में चुनावों...