Latest News

HMPV Virus: कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है क्या फिर से हो सकता है लॉकडाउन, HMPV वायरस, कोरोना की तरह दिख रहे लक्षण,

Published by
DTN

HMPV Virus: चीन में कोरोना वायरस की तरह एक घातक वायरस HMPV Virus फैल रहा है। जिसका पहला केस भारत में भी मिला है। यह वायरस संक्रमित के सामने आने से फैलता है। जानिए इसके क्या लक्षण।

फर्स्ट केस इन इंडिया HMPV Virus:

बेंगलुरु में एक आठ महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का पहला संदिग्ध मामला सामने आ गया है। 2 जनवरी को बच्चे का सैंपल लिया गया था। बीबीएमपी (बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके) स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि बच्चे और उसके परिवार का हाल ही में घूमने का कोई इतिहास नहीं है और उन्हें कोई भी चिंताजनक या कोरोना वाले लक्षण नहीं दिख रहे थे।

बताया जा रहा है कि HMPV मुख्य रूप से बच्चों को बहुत ज्यादा नुकशान करता है और विश्व स्तर पर लगभग 0.7 प्रतिशत फ्लू के मामलों में मौजूद माना जाता है। हालांकि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़े: जयपुर बचाओ-बचाओ की चीखें सुन कर काँप उठा, टैंकर ब्लास्ट में 1 दर्जन से ज्यादा आदमी हुए जल कर राख

चीन में पिछले कुछ हफ्तों में HMPV के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं जिनमें बच्चे और बूढ़े लोगो को ज्यादा हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। ठंडे के महीनों में मौसमी ट्रेंड के कारण श्वसन वायरस का प्रसार बढ़ता है। इसके अलावा, लंबे समय तक कोविड-19 से जुड़े एहतियात, जैसे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग, ने अन्य वायरस के इम्यूनिटी को कम कर दिया है। जिससे इम्युनिटी गैप बन गया है।

HMPV कैसे पता चला

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो द्वारा पूरी दुनिया को पता चला। इसमें बताया गया है। चीन के अस्पताल में HMPV वायरस से पीड़ित मरीजों से भरे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि HMPV, इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस के प्रकोप ने अस्पतालों और कब्रिस्तानों, शमशान के जगह भीड़ बढ़ गया है।

HMPV क्या है?

अमेरिकन लंग एसोसिएशन के अनुसार, HMPV को नीदरलैंड में शोधकर्ताओं द्वारा 2001 में पहली बार पहचाना गया था। यह कोरोना वायरस की तरह है। जो कि तीव्र श्वसन संक्रमण का कारण बनता है। यह कोरोना वायरस की तरह ही फैलता है। जिस कारण से लॉकडाउन होने की संभावना हो सकती है।

HMPV कैसे फैलता है

यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित आदमिओं के संपर्क में आने से फैलता है, या तो खांसने या छींकने से श्वसन बूंदों के माध्यम से, या दूषित सतहों जैसे दरवाज़े के हैंडल या खिलौनों को छूने से। घनी आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाली जगहों से वायरस का फैलाव और बढ़ रहा है।

HMPV के क्या लक्षण हैं

HMPV के लक्षण गंभीरता में भिन्न हो सकते हैं और आम तौर पर इसमें खांसी, बुखार, नाक बहना या बंद होना और गले में खराश शामिल हैं। कुछ व्यक्तियों को घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ (डिस्पेनिया) का भी अनुभव हो सकता है। कुछ मामलों में, संक्रमण के हिस्से के रूप में दाने भी हो सकते हैं।शहरी

दिल्ली में एडवाइजरी जारी

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार, 5 दिसंबर को HMPV से जुड़े संभावित स्वास्थ्य खतरों के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण के मामलों की जानकारी तुरंत आईएचआईपी (IHIP) पोर्टल पर दें। संदिग्ध मामलों के लिए सख्त आइसोलेशन प्रोटोकॉल और यूनिवर्सल प्रिकॉशन्स का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Note: यह सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

DTN

Recent Posts

Donald Trump, Gaza पर क्यों कब्ज़ा करना चाहते हैं Trump? मुमकिन है या नहीं

Donald Trump, Gaza पर कब्जा करने की कोई आधिकारिक योजना या साजिश की घोषणा नहीं… Read More

3 months ago

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलने की उम्मीद? केजरीवाल की ‘आप’ को बड़ा झटका।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की… Read More

3 months ago

Sleeping Mood: पूरी रात 8-10 घंटे सोने के बाद भी दिनभर क्यों आती है। कौनसी विटामिन कमी

Sleeping Mood क्या आपने कभी यह अनुभव किया है कि भले ही आप रातभर 8-10… Read More

3 months ago

Pakistan to Dubai: अखबार के रिपोर्ट से हंगामा, मामला यहाँ जानते है, प्रतिक्रिया, अखबार के दावे

Pakistan to Dubai: पाकिस्तान में साल 2025 की शुरुआत में एक बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ… Read More

3 months ago

DeepSeek AI 2025: Student के लिए होने वाला है खास, भविष्य का सर्च इंजन, नई तकनीक के साथ

DeepSeek AI 2025: आज के डिजिटल युग में, तकनीक हर दिन नई ऊंचाइयों को छू… Read More

3 months ago

Platynothrus peltifer: अद्भुत जीव, जो लगभग 20 मिलियन साल से बिना सेक्स किए जिन्दा है।

Platynothrus peltifer: पृथ्‍वी पर एक ऐसा जीव है। जिसे संतान पैदा करने के लिए साथी… Read More

3 months ago

This website uses cookies.