Manu Bhaker Paris Olympics 2024 ‘Bronze Medal’ शूटिंग में भारत को पहला पदक

Share This Post

Manu Bhaker, Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से फ्रांस के शहर पेरिस में हो चुकी है जो 11 अगस्त तक चलेगा। भारत ने दूसरे दिन अपना मेडल का खाता खोला है। मनु भाकर ने शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल में देश को पहला मेडल ब्रॉन्ज Bronze Medal के रूप में जीत कर तिरंगा लहरा दिया और वह शूटिंग में ओलंपिक का पहला मेडल जीतने वाली भारतीय महिला शूटर बन गयी हैं। इसके अलावा कुछ खिलाडियों से हमे उम्मीद है जो अब तक पदक जितने के रेस में हैं मनिका बत्रा, पीवी सिंधु, निकहत जरीन, श्रीजा अकुला ने विजयी आगाज किया ये वो खिलाडी हैं जिससे भारत को काफी उम्मीद है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार दुनियाभर से लग भग 10,672 एथलीट्स खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं, जहां 32 खेलों के कुल 329 इवेंट्स होने हैं। भारत के तरफ से इस साल कुल 113 एथलीट हैं जो 16 अलग-अलग खेल प्रियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

कौन है निशानेबाज मनु भाकर? कैसा रहा ओलिंपिक तक का इतिहास

आज पुरे देश में महिला निशानेबाज मनु भाकर की धूम है 140 करोड़ देशवासियों की पहचान है जो पेरिस ओलिंपिक 2024 में तिरंगा लहराया है।

हरियाणा के झज्जर जिले में जन्मीं मनु भाकर को खेल खुद में बहुत दिलचस्पी था यानि लगाव वह स्कूल के दिनों में ही टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी मुकाबलों में हिस्सा लिया करती थी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेल ‘थान टा’ नामक एक मार्शल आर्ट में भी पदक अपने नाम किया है। मनु को मुक्केबाजी में भी दिलचस्पी थी, मुक्केबाजी के दौरान मनु के आंख पर चोट लग गई थी जिसके बाद उनका बॉक्सिंग में सफर खत्म हो गया घर वालों ने भी कोई और खेल को सलेक्ट करने की सलाह दी, मनु के अंदर खेलों को लेकर उनका जुनून कभी कम नहीं हुवा, जिसके चलते वह एक बेहतरीन निशानेबाज बनने में कामयाब रहीं हैं। 14 साल की उम्र से ही शूटिंग यानि निशानेबाज़ी सुरु कर दी थी तब उस टाइम रिओ ओलिंपिक(Rio Olympics 2016) ख़तम ही हुवा था, अपने पिताजी राम किसन भाकर से शुटिंग पिस्टल मंगवाई और प्रैक्टिस सुरु कर दी। उसके पिता हमेसा उसके फैसले में साथ देते हैं यही वजह है जो आज मनु को ओल्य्म्पियन बना दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने लगाया फ़ोन मनु भाकर को, वीडियो वायरल

जब से मनु भाकर ने निशानेबाज़ी में ब्रॉन्ज़ मेडल जीती है तमाम बड़े राजनेताओं की बधाइयों का तांता लग गया है।सोशल मीडिया पे भी बधाइयों का लाइन लगा है लोग जम के कमैंट्स कर रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, खेल मंत्री समेत देश की तमाम बड़े हस्तियों ने मनु को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु से फोन पर बात भी की उसका हाल समाचार पूछा, सुनिए पीएम मोदी ने मनु से क्या कहा।

 

Also Read: ICC World Cup and T-20 Cricket World cup Winners list 1975 to 2024: क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम और हिस्ट्री

ओलंपिक खेलों में भारत ने हॉकी में अब तक कितने पदक जीते हैं? जानते हैं इतिहास

हॉकी टीम के सामने होगी अर्जेंटीना की कठिन चुनौती, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच ग्रुप चरण के दूसरे मैच में अर्जेंटीना से होगा, भारत को हॉकी से बहुत उम्मीद है अब तक हम टोटल 12 पदक (12 Olympic medals in hockey) ओलिंपिक में अपने नाम किये हैं। भारत 8 बार गोल्ड मैडल तो 3 बार कांस्य पदक और एक बार सिल्वर पदक अपने नाम किया है। भारतीय टीम का ओलिंपिक में हॉकी का बहुत बड़ा इतिहास रहा चलिए हम पुरे मैडल को वर्ष के अनुसार लिस्ट में दर्शाते हैं।

स्वर्ण पदक (Gold Medals):

  1. 1928 एम्स्टर्डम
  2. 1932 लॉस एंजिल्स
  3. 1936 बर्लिन
  4. 1948 लंदन
  5. 1952 हेलसिंकी
  6. 1956 मेलबर्न
  7. 1964 टोक्यो
  8. 1980 मास्को

रजत पदक(Silver Medal):

  1. 1960 रोम

कांस्य पदक(Bronze Medals):

  1. 1968 मैक्सिको सिटी
  2. 1972 म्यूनिख
  3. 2020 टोक्यो

Related Posts